0 0
Read Time:5 Minute, 4 Second

बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट से सीधे बीजेपीकार्यालय के लिए रवाना हुईं। सभा स्थल पर पहुंचने लगी भारी भीड़। रेलवे जीएम ऑफिस रोड और लाल खदान मार्ग में गाड़ियों की लगी कतार सुरक्षा के तौर पर रैली में 10 एम्बुलेंस और दो फायर ब्रिगेट गाड़ी की व्यवस्था है। महतारी हुंकार रैली में सड़क ब्लाक, आम जनता और पुलिसकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति निर्मित।

बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली के दौरान दयालबंद मोड़ के पास सड़क ब्लाक कर दिया गया। वहां से जगमल चौक की और वाहनों को जाने नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों के साथ पुलिसकर्मियों बहस होने लगी। बार बार समझाइश के बाद लोगों को दूसरे मार्ग से भेजा गया।डॉक्टर की पत्नी को जाने नहीं दिया तो महिला ने वीडियो कॉल कर पुलिस से बात कराया। पुलिस ने नियम का हवाला देकर उसे जाने नहीं दिया गया।

रायपुर के बाद अब दोपहर 12 बजे तक बिलासपुर पहुंचेंगी। आगमन को लेकर शहर में जोरदार तैयारी चल रही है। बिलासपुर। महतारी हुंकार रैली के लिए दयालबंद स्थित पटेल मैदान में पहुंची आठ से 10 गाड़ियां। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात।

रातभर भाजपा की कोर कमेटी स्वागत और रैली को सफल बनाने रणनीति बनाती रही तो वहीं कांग्रेस के भीतर खलबली मची रही। कांग्रेसी काला झंडा दिखाने रणनीति बनाते नजर आए। शुक्रवार की सुबह रैली मार्ग दयालबंद से नेहरू चौक तक आकर्षक प्रवेश द्वार ध्वज बैनर पोस्टर से सजा हुआ नजर आया।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री स्मृति ईरानी आज सुबह लगभग 9.30 बजे रायपुर पहुंचीं। अब सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय रायपुर से प्रस्थान कर 11.45 बजे छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर पहुंचेंगी। एक बजे पटेल मैदान प्रस्थान, 1.15 बजे पहुंचकर वहां से रैली के साथ 2.15 बजे से 3.10 बजे तक नेहरू चौक की सभा में भाग लेंगी। 3.15 बजे नेहरू चौक से प्रस्थान और 5.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगी।

राज्य की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय ‘महतारी हुंकार रैली शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, राज्य सभा सदस्य एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री संगीता यादव, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में पटेल ग्राउंड भगत सिंह चौक जगमल ब्लॉक से गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। नेहरू चौक पर सभा की जाएगी। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी, महिला अत्याचार का मुद्दा छाया रहेगा।

शराबबंदी, महिला सुरक्षा, सामूहिक दुष्कर्म, अनाचार, रेडी टू ईट का ठेका निजी हाथों में सौंपने से बेरोजगार, स्व सहायता समूह की कर्जमाफी, प्रधानमंत्री आवास योजना को ठप करना जैसे मुद्दों को लेकर महतारी हुंकार रैली का एलान किया गया है। रैली को नेहरू चौक में केंद्रीय राज्य मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। यही कारण है कि सुबह से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में फिर से जुड़ गए हैं। दयालबंद स्थित पटेल मैदान में डेढ़ सौ से अधिक पंखे और 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %