0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

#Siddhu: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन सुमन तूर ने वीडियो जारी कर अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए। NRI और अमेरिकी नागरिक सुमन तूर ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि 1986 में उनके पिता की मृत्यु के बाद Navjot Singh Sidhu ने अपनी बूढ़ी मां को छोड़ दिया और बाद में 1989 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा महिला के रूप में उनकी मृत्यु हो गई। बहन ने पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि जो भाई अपने परिवार का नहीं हुआ, वो किसी ओर का क्या होगा। उन्होंने पंजाब की जनता और खासतौर पर महिलाओं से अपील की कि वे सिद्धू से परिवार, भाई-बहन और मां के साथ किए गए बर्ताव को लेकर उनसे सवाल जरूर पूछे।

Punjab Assembly elections 2022: पंजाब में बढ़ सकती हैं कांग्रेस की मुश्किलें

सुमन तूर जब अपनी बात रख रही थीं, तब वे बेहद भावुक हो गईं और रोने लगीं। सुमन तूर ने बताया, उनकी परेशानी तब शुरू हुई जब उनके पिता भगवंत सिंह सिद्धू की मृत्यु हो गई। बकौल सुमन, जैसे ही ‘भोग’ की रस्म पूरी हुई, नवजोत सिंह सिद्धू ने अचानक अपनी मां और मुझे (सुमन) घर से बाहर कर दिया। उसका व्यवहार इतना रुखा था कि उन्हें बस स्टैंड तक अपने पैरों पर चलने के लिए मजबूर किया गया। यह सब प्रॉपर्टी हड़पने के लिए किया गया।

सुमन ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू अपने परिवार के प्रति इतने भावनाहीन हैं कि बड़ी बहन और परिवार के सदस्यों की दुर्घटना में दुखद मौत के बाद, उन्होंने शोक भी नहीं व्यक्त किया। सुमन उसी मां निर्मल भगवंत से नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %