0 0
Read Time:4 Minute, 59 Second

राजधानी में 70 साल के डॉक्टर को एक युवती से इश्क करना भारी पड़ गया। डाॅक्टर को शादी करने का झांसा देकर महिला जालसाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे एक करोड़ 80 लाख रुपए ठग लिए। महिला ने उनके शादी के विज्ञापन को देखकर संपर्क किया था। चैट कर नजदीकियां बढ़ाई, फिर दक्षिण अफ्रीका से सात लाख यूएस डॉलर का सोना भारत लाने के नाम पर कई मदों में इतनी बड़ी रकम वसूल ली। जब आरोपित महिला का मोबाइल कई दिन से बंद मिला तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। अब पीड़ित डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

राजधानी लखनऊ के अलीगंज में 70 साल के फिजिशयन व ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को शादी करने का झांसा देकर महिला जालसाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे एक करोड़ 80 लाख रुपए ठग लिए। अब पीड़ित डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कुरियर कंपनी और बैंक अफसरों को जालसाज की मिलीभगत में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलीगंज में रहने वाले इन बुजुर्ग डॉक्टर ने एफआईआर में लिखाया है कि वह इस समय मुरादाबाद के एक बड़े अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व कंसलटेंट है। उनकी पत्नी का देहांत वर्ष 2019 में हो गया था। इसके बाद से वह अकेले रहने लगे। अकेला रहने की वजह से उन्होंने दूसरी शादी करने का मन बनाया। इसके लिए अखबार में विज्ञापन निकलवाया। इसे देखकर उनके पास शादी करने के कई प्रस्ताव आए।

युवती ने बताई खुद को गुजराती ब्राह्मण

पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक इन प्रस्ताव में शामिल एक महिला ने अपना परिचय मरीन इंजीनियर कृषा शर्मा के रूप में दिया। उससे संपर्क व्हाट्सएप चैट व मोबाइल के जरिए हुआ। वह दो मार्च से लगातार संपर्क में रही। कृषा ने अपनी उम्र 40 वर्ष बताई। उसने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। वह यूएसए के फ्लोरिडा के मियामी सिटी में रह रही है। वह एक अमेरिकन शिपिंग कंपनी में बड़े कार्गो शिप पर तैनात है। उसने डेढ़ महीने बाद मुंबई आने की बात कही। उसने अपनी नौकरी छोड़कर व्यापार करने की भी बात कही। मुंबई से उसे लखनऊ लेने के लिए डॉक्टर को भी जाना था। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि वह भारत छोड़ कर नहीं जायेंगे। कृषा ने बताया था कि वह गुजराती ब्राह्मण है। उनके पिता नहीं है, मां रहती है। उसकी देखभाल के लिए बड़ी बहन है। सात साल की शिपिंग की नौकरी कर चुकी है। अब इसे छोड़कर अपना कारोबार करना है। वह भारत में रहने को तैयार हो गई।

धीरे-धीरे कर 1.80 करोड़ रुपए का लगाया चूना

पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक कृषा ने कहा कि उसने सात लाख यूएस डॉलर का सोना दक्षिण अफ्रीका से खरीदा है। उसे लखनऊ के पते पर दक्षिण अफ्रीका की रायल सिक्योरिटी कोरियर कंपनी से भेजना है। वहां सोमालियन पैरेट्स का डर होने से सभी लोग अपने कीमती सामान शिप से हटा रहे हैं। उसके बार रायल सिक्योरिटी कंपनी से मेरे पास व्हाट्सएप पर चैटिंग और ईमेल के जरिए बातचीत होने लगी। इस दौरान अलग-अलग मदों में रुपए अलग-अलग खातों में जमा कराए गए। यह सभी रुपए भारत के बैंक खातों में जमा कराए गए हैं। इन जालसाजों ने धीरे-धीरे कर 1.80 करोड़ रुपए जमा करा लिए। इसके बाद आरोपितों के फोन नंबर ऑफ हो गए। पीड़ित को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने कृषा शार्म, कोरियर कंपनी के जुलु व आरन सहित कई बैंक अफसरों की साजिश होने की बात कहते हुए तहरीर दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %