Read Time:1 Minute, 18 Second
गोली लगने के बाद परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
रतलाम। शहर में शादी में आई एक महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। वहीं हत्या की खबर से शहर में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मामला स्टेशन रोड थाने क्षेत्र का आनंद कॉलोनी बताया जा रहा है। जहां शाहिन नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहिन पिता अकील खान उम्र 40 साल निवासी मनावर रतलाम में विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। तभी घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।