0 0
Read Time:3 Minute, 40 Second

*राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ का शपथ सम्मान और नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का हुआ भव्य आयोजन*

                                   *संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हथकरघा बोर्ड के चेयरमैन अनिल सिंह शेखावत ने संगठन को मजबूत करने के लिए दी महत्वपूर्ण जानकारियां*

वीरेंद्र सिंह सेंगर आगरा यूपी। संपूर्ण देश में गाय माता के संवर्धन संरक्षण मिशन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा कर गांव मिशन को मजबूती प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।

          बताते चलें कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए विगत दिनों प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपने समस्त जिला अध्यक्ष को प्रेषित किया है जिसे संबंधित जिला अधिकारी अपनी सशक्त जिला टीम के साथ अपने अपने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे जिससे गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने में अभूतपूर्व सहयोग मिलेगा।

        इसी के तारतम्य में आज आगरा के डिफेंस कॉलोनी में उमा वाटिका मैं आज एक प्रदेश स्तरीय संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को सम्मान, शपथ एवं उनको नियुक्त पत्र वितरण किए गए जिसमें प्रदेश के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पधारे हुए समस्त पदाधिकारियों को नाश्ता पानी से लेकर के भोजन आदि की व्यवस्था की गई।

      बताते चलें कि आज के इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हथकरघा विभाग कपड़ा मंत्रालय के अध्यक्ष माननीय श्री अनिल शेखावत जी रहे जिन्होंने वहां उपस्थित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं सम्मान पत्र भेंट किए, इसके उपरांत श्री शेखावत जी ने वहां पर मौजूद सभी पदाधिकारियों को गौ संरक्षण और संवर्धन विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी वही संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर ने गो उत्पादों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के तत्वाधान में उत्पाद किए जा रहे सभी उत्पादों के बारे में जानकारी दी,इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह राजावत कानपुर प्रशांत सिंह सेंगर जिला अध्यक्ष कानपुर प्रदीप सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संतोष गिरी महाराज धर्मार्थ प्रकोष्ठ, कैप्टन देवेंद्र सिंह के साथ-साथ अन्य लोग भी आयोजन में शामिल हुए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %