0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

राजस्थान। भारतीय जनता पार्टी के 4 राज्यों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने तथा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ दुबारा योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष महावीर यति के सानिध्य और मंडल उपाध्यक्ष रणछोड रावल, सजंनकुवर, महामंत्री रमेश चोहान, तिलोक प्रजापत, नगर पालिकाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत महिला मोर्चो कि जिला मंत्री जसवंत कुवॅर की अध्यक्षता में हेडगेवार चौक पर एकत्रित होकर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा गोगाजी मन्दिर पहुँचकर प्रसाद चढ़ाकर सभी का मीठा मुंह करवा कर बधाई दी और आतिशबाजी की गई। नवीन कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुये जिसमे राजेश रावल, व प्रकाश जैन को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं दी भाजपा मण्डल अध्यक्ष महावीर यति ने बताया कि आगामी वर्षो में गुजरात,राजस्थान में विधानसभा चुनाव आने वाले है इसमें सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहकर कमल का फूल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को मजबूत करने का कार्य करना है इस कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ भवंर सिह, नाथुजी वछेटा, मण्डल मंत्री रणछोड गवारीया प्रदीप भांड, SC मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रमेश गवारीया महिला मोर्चो अध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल, पार्षद नीता चोहान, महिला महामंत्री रेखा जैन, ललिता कुवॅर मीडिया प्रभारी सुनीता यति , शान्तीबेन मीणा, शान्ती बेन जिनगर पुर्व नगर पालिकाध्यक्ष गंगाबेन , उषा सोनी, पुर्व जिलाउपाध्यक्ष हिम्मत पुरोहित पुर्व युवा मोर्चो नगर अध्यक्ष अशोक मेवाडा, धनाराम मीणा कमलेश गर्ग , सुरेन्द्र राठौड, युवा मिडिया सहसंयोजक सुरेश बोराणा कमलेश पुरोहित, श्रीपाल खण्डेवाल आदि अनेक कार्यक्रताओ के साथ व्यापारी बन्धुओ ने मिलकर कार्यक्रम मे भाग लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %