0 0
Read Time:5 Minute, 46 Second

Rajasthan Violence : ईद से एक दिन पहले झंडा फहराने को लेकर हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद जोधपुर में लगाया गया कर्फ्यू 6 मई की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच, राजस्थान के ही भीलवाड़ा में भी तनाव फैला गया है। यहां बीती रात दो युवकों पर हमला हुआ था और उनकी बाइक जला दी गई थी। आरोपियों की पहचान होने के बाद मामले में साम्प्रदायिक रंग ले लिया है। डीएम आशीष मोदी ने भीलवाड़ा जिले में इंटरनेट सेवा दिनभर के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

6 मई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्वाचन क्षेत्र में हुई झड़पों के सिलसिले में अब तक कम से कम 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और हिंसा की कोई ताजा घटना सामने नहीं आई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग एक हजार बल तैनात किया गया है। कर्फ्यू के अलावा, मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है। ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है।

मामले को लेकर जब पीड़ितों से बात की गई तो ज्यादातर का मानना था कि साजिश के तहत दंगा किया गया। कुछ अधिकारियों ने भी नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने छतों पर पहले से पत्थर एकत्रित कर रखे थे। नुकीले पत्थरों पर हरा रंग किया गया था।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिह शेखावत ने बुधवार को विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से शांति कायम करने की अपील की। शेखावत ने उपद्रवियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर, भाजपा नेता व राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह अनशन करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पर्सन चंद मेहता ने कहा कि यह दंगा नहीं, क्योंकि इसमें एक ही पक्ष के लोगों ने बवाल किया है।

शांति बहाल करने में जुटे तीन मंत्री

शहर में हालात सामान्य बनाने के लिए सर्किट हाउस में शांति समिति की बैठक हुई । इसमें शिक्षामंत्री डा. बीडी कल्ला, गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव और तकनीकी शिक्षा डा.सुभाष गर्ग ने दोनों समुदाय के प्रमुख लोगों से बातचीत। इसके साथ ही मोहल्लों में जाकर लोगों से मिले। मंत्रियों ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा भी की। उदयपुर दौरे पर गए मुख्यमंत्री को तीनों मंत्रियों ने फीडबैक दिया।

गहलोत बोले-भाजपा करा रही दंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को उदयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा दंगे करा रही है। उसका निशाना राजस्थान है। करौली व अलवर की हिसा के लिए भी भाजपा जिम्मेदार है। दरअसल, भाजपा को शांति हजम नहीं हो रही है। पार्टी के शीर्ष स्तर से निर्देश हैं कि राजस्थान सरकार को ज्यादा से ज्यादा बदनाम करो। अस्थिरता पैदा कर सको करो, लेकिन हम लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। जोधपुर में केंद्रीय मंत्री तक सक्रिय हो गए हैं। यदि यह सच्चे जनप्रतिनिधि हैं तो इन्हें शांति स्थापित करने में मदद करनी चाहिए।

जोधपुर हिंसा पर कलेक्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान

सर्वे कराया गया तो पता चला कि उपद्रव में 29 दोपहिया व 21 चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 13 भवन और चार दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। पीड़ित को मुआवजा देने के लिए राज्य सरकार को जानकारी साझा की जाएगी। इसके साथ ही कर्फ्यू शुक्रवार शाम तक के लिए बढ़ा दिया गया है। शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हालात जल्द ही समान्य हो जाएंगे । -हिमाशु गुप्ता, कलेक्टर, जोधपुर

कांग्रेस के शासन में हनुमान चालीसा पढ़ना, भगवा लहराना और भगवा फहराना अपराध है तो यह हमारा दुर्भाग्य है। मुख्यमंत्री को जोधपुर आना चाहिए था, लेकिन उनको कांग्रेस के चिंतन शिविर की चिंता ज्यादा है, जोधपुर शहर के लोगों की सुरक्षा की चिंता नहीं है। – सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %