0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second

जबलपुर। मुंबई से भेड़ाघाट के धुआंधार में घूमने आई महिला और उसकी होने वाली बहू शुक्रवार को नर्मदा नदी में गिर गए थे। हादसा सेल्फी लेते वक्त हुआ। कुछ घंटे में ही महिला का शव गोताखोरों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं बहू की तलाश की जा रही थी। शनिवार की सुबह रिद्धी पिथारिया (22) का शव भी गोताखोरों ने खोज लिया।

भेड़ाघाट के स्वर्गदारी के पास चट्टानों के बीच में शव मिला। महिला और उसकी बहू मोबाइल पर टाइमर के जरिए सेल्फी ले रहे थे तभी दोनों नदी में गिर गए। दोनों महिलाओं को पानी में गिरता देख उसके पति और बेटे ने मदद की आवाज लगाई। बचाव के लिए फौरन गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी।करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव ही गोताखोर खोज पाए। शाम होने के कारण बहू की तलाश बंद करनी पड़ी। शनिवार को दोबारा तलाश की गई।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि मृतका का परिवार मुंबई के घाट कोपर में रहता है। इसमें अरविंद सोनी पत्नी हंसा सोनी (50),बेटे राज सोनी और राज की मंगेतर मुबंई निवासी रिद्धी पिथारिया (22) शुक्रवार को ही जबलपुर पहुंचे। ये गरीबरथ ट्रेन से आए थे। यहां से चारों लोग सीधे भेड़ाघाट घूमने आ गए। यहां सबसे पहले रोप वे से सभी ने न्यू भेड़ाघाट की ओर आए। यहां नर्मदा के प्रवाह को देखकर उत्साहित थे। इसी बीच हंसा और उनकी होने वाली बहू रिद्धी पिथारिया ने नदी कि किनारे पर पहुंचकर सेल्फी लेने का प्रयास किया। दोनों करीब खड़ी हुई। सेल्फी अच्छी बनाने के फेर में दोनों का नियंत्रण बिगड़ा और नदी पर गिर गई। घटना के बाद पर्यटकों में चींख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद गोतागोरों ने फौरन छलांग लगा दी। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखाेरों ने काफी देर खोजबीन के बाद हंसा के शव को बरामद कर लिया। इस बीच रिद्धी का शव नहीं मिला। शाम होने की वजह से गोताखोर और नाविकों ने बचावकार्य को बंद कर दिया था। पुलिस ने रिद्धि का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %