सिरोही। पाड़ीव कस्बे के हमतिया कॉलोनी में मातोश्री भवन स्थित गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई वही लोगो ने अपने घरों व पंडालो में पांच दिवसीय प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की एवं स्थापित प्रतिमाओं को सोमवार को कमेरी बांध व किसी भक्तो ने कमेरी नदी में विसर्जित किया गया। जानकारी के अनुसार पत्रकार सुरेश पुरोहित के निवास स्थान पर भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी जहां पांच दिन सुबह शाम पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई जिसमें कई नामी गिरामी लोगो व ग्रामीणों ने दर्शन करने का लाभ लिया। सोमवार शाम को ढोल धमाकों के साथ नाचते गाते कमेरी नदी में विसर्जन किया गया,जहा गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तुम जल्दी आना के गगनभेदी जयकारों के साथ पूजा अर्चना कर विसर्जित की गई। उसके बाद उपस्थित सैकड़ो ग्रामीणों को पत्रकार सुरेश पुरोहित की ओर से मिठाई बांटी गई व छोटो बच्चों को बिस्किट वितरण किया गया। इस दौरान पुखराज पुरोहित,जयंतीलाल पुरोहित,शंकरलाल हिरागर,भावेश जे.पुरोहित,देवाराम घांची,सुभाष पुरोहित,गणेश घांची,भावेश बी. पुरोहित,शंकरलाल घांची,दिलीप कलावंत,रमेश पुरोहित,गणेश प्रजापत,मोहनसिंह पी.परमार,लक्ष्मण देवासी,राहुल पुरोहित,सोमाराम हिरागर, प्रकाश रामपुरा,दिनेश घांची,सजंय पुरोहित समेत महिलाए भी मौजूद रही।
Read Time:2 Minute, 6 Second