0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

Khargone Violence : मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में 10 अप्रैल को रामनवमी की रात हुए पथराव के बाद से जारी कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की छूट रहेगी। इस दौरान वाहन नहीं निकाल सकेंगे। लोगों को जरूरत का सामान खरीदने बाजार पैदल ही जाना होगा। वहीं गुरुवार सुबह भी प्रशासन ने कर्फ्यू दो घंटे की छूट दी थी। इस दौरान सिर्फ महिलाओं को ही घरों से बाहर निकलने की इजाजत थी। इस दो घंटे की छूट में बाजार में सामान लेने वालों की भीड़ नजर आई। पुलिस छूट के दौरान सख्ती से नजर रखती है।

अफवाहाें ने बढ़ाई परेशानीः खरगाेन में प्रशासन और पुलिस जहां हालात पर काबू पाने में लगी हुई है। वहीं क्षेत्र में फैल रही अफवाहें पुलिस प्रशासन की परेशानी काे बढ़ा रही है। बीते राेज अफवाह फैल गई कि आनंद नगर कालाेनी में पत्थरबाजी हाे गई है। खबर मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी आनंद नगर क्षेत्र में पहुंच गए, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला। इस प्रकार की सूचनाएं पुलिस की परेशानी काे लगातार बढ़ा रही है। पुलिस ने इस दाैरान कुछ युवकाें काे संदिग्ध अवस्था में घूमते जरूर पकड़ा है।

सहमे हुए हैं लाेगः श्रीरामनवमी के दिन निकाली जा रही शाेभायात्रा के दाैरान हुए उपद्रव के बाद से लाेग काफी सहमें हुए हैं। लाेग अपने मकान बेचकर जानें की तैयारी तक कर चुके थे। हालांकि कलेक्टर की समझाईश के बाद लाेगाें काे थाेड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन इस प्रकार की अफवाहें लाेगाें का डर जरूर बढ़ाने का काम कर रही हैं। ऐसे में प्रशासन काे एक तरफ जहां उपद्रवियाें से निपटना है, वहीं दूसरी बड़ी चुनाैती इस समय इन अफवाहाें से निपटना बना हुआ है। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हाेने से राेकी जा सके। हालांकि प्रशासन का दावा है कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %