0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

सुरेश जुगनू
सिरोही।
आज माननीय मुख्यमंत्री महोदय अशोक गहलोत ने अपना लोकप्रिय बजट घोषणाओं का तांता लगा दिया।राजस्थान नर्सेज यूनियन सिरोही के जिलाध्यक्ष व नेशनल मूमेंट ओल्ड पेंशनयोजना के जिला समन्वयक जीवत दान चारण ने बताया कि आज माननीय मुख्यमंत्री ने अपने बजट घोषणा में 2004 के बाद लगे सभी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। जिससे सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गयी है। जो पूर्वती सरकार ने कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा छीना था वो आज लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वापस लौटा दिया है , इससे राज्यके लगभग 4 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। अभी हाल जो 2004 के बाद लगे हुये जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे थे। उनको नई पेंशन योजना के तहत बहोत ही कम पेंशन मिल रही थी। इसी मानवीय संवेदनाओं, कर्मचारियों की पीड़ा को माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने समझा एक कर्मचारी जो जीवन भर सेवा करता है उसके बाद बुढ़ापे में बहोत ही कम पेंशन मिले। यह सामाजिकजीवन सुरक्षा के खिलाफ था। जिसको सवेंदनशील मुख्यमंत्री महोदय ने नई पेंशन योजना को समझा, ओर कर्मचारियों के हितों को देखते हुए। इस सदी का सबसे बड़ा तोहफा दिया। इसलिए नर्सेज़ ने आपस में मिठाई खिलाकर कर खुशियों का इजहार किया। व मुख्यमंत्री महोदय का आभारव्यक्त किया। जीवत दान चारण, राजेन्द्रकुमार यादव, चिराग पांचाल, राजेशकुमार, विक्रम कुमार, हेमलता ,पृथ्वी राज चारण, परमेश्वरी विश्नोई, मनीषा राठौड़, सरवन कुमार, नीरजकुमार सभी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %