0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

बीरेंद्र सिंह सेंगर

चंबल बैली पंचनद धाम।

 

 

*फिर भी नहीं चेता जलकर विभाग*

 

जालौन रामपुरा : शिकायती पत्र, जिम्मेदारों के पास पानी संकट की गुहार के बाद भी नींद नहीं टूटी। पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी एक अदद हैंडपंप रीबोर नहीं कराया जा सके। जिससे सुभाष नगर के बाशिदों के अलावा राहगीरों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोग बताते हैं कि अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

 

वार्ड तीन सुभाष नगर में पान सिंह सेंगर के दरवाजे पर हैंडपंप लगाया गया था। मकसद, मोहल्लावासियों के अलावा हाट बाजार आने जाने वाले राहगीरों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल सके। लोग बताते हैं कि वर्ष 2015 में हैंडपंप खराब हो गया, जिसके बाद कई जगहों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं। बाद में रीबोर की सूची में दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका है। ईओ राजीव कुमार ने कहा कि दो दिनों के अंदर हैंडपंप को दुरुस्त करा दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %