0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second

दिल्ली : 29.07.2022 यूथ वल्र्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड – 2022 दिल्ली में 20 अगस्त शनिवार को होने जा रहा है जिसमे पूरे भारत से राजपुरोहित समाज की 51 उन विभूतियों का चयन किया गया है जो राजपुरोहित समाज मे ही नही सर्व समाज मे अपनी एक विशेष पहचान बनाए हुए है ऐसी विभूतियों को यूथ वल्र्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमे पाली राजस्थान से पूरे भारत मे अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले लोकप्रिय सर्प मित्र, बिखरते परिवारों को समझाकर फिर से जोड़ने वाले महिला थाने के काउंसलर, गायक, लेखक, गीतकार, संगीतकार, अभिनेता व फिल्म निर्देशक को भी राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
प्रबल सिंह ने बताया की यूथ वल्र्ड, समाज की जाजम समूह, ब्रह्म पुत्र सेना एवं राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चेनल के तत्वाधान में और सभी सम्माननीय स्पाॅन्सर बन्धुओं के सहयोग से, देश के दिल दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह यूथ वल्र्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड का भव्य आयोजन 20 अगस्त 2022 शनिवार को आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास एस कुमार बैंकेट हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगा गजेन्द्र सिंह मण्डली को ये गौरव अवार्ड संगीत और अभिनय के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय लेवल के भव्य अवार्ड समारोह को संरक्षक श्री जबर सिह राजपुरोहित (देचू )मुख्य आयोजक श्री भेरूसिंह राजपुरोहित (सरवड़ी) सह आयोजक श्रीमती मधुमाया सिंह मुख्य कॉर्डिनेटर श्री राजकुमार राजपुरोहित एवं समस्त कौर कमेटी आयोजन मण्डल द्वारा किया जा रहा है इस भव्य समारोह में सम्मानित होने वाली विभूतियों को अवार्ड (ट्रॉफी) प्रमाण पत्र, क्राउन दुप्पटा, गिफ्ट, बैज देकर व माला व साफा पहना कर सम्मानित किया जाएग समारोह की तैयारियां भव्य तरीके से की जा रही है जहां पुरे देश से 51 विभुतिया इस समारोह में पहुंचेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %