0
0
Read Time:1 Minute, 20 Second
कालन्द्री। दिनांक 01.04.2022 को माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम के प्रसारण का ऑनलाईन आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जवाहर नवोदय विद्यालय, कालन्द्री को इस हेतु संदर्भ (नोडल) विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों का कक्षाध्यापकों द्वारा रजिस्टेªशन कर माननीय प्रधानमंत्री से परीक्षा में तनाव कम करने हेतु प्रशन अपलोड किये जा चुके है। उक्त कार्यक्रम प्रातः 11 बजे परीक्षा की बात पी.एम. के साथ शीर्षक के साथ विद्यार्थियों अभिभावको एवं शिक्षकों के लिए प्रसारित किया जाएगा। इस हेतु विद्यालय स्मार्ट कक्षा कक्ष एवं कम्प्यूटर लैब में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। यह जानकारी प्राचार्य श्री पी.सेलवम ने दी।