0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

संवाददाता महेन्द्र सिंह परमार नागाणी

नागाणी। प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रेवदर विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय पर बहुप्रतिक्षित सौगातें देने के लिए रेवदर विधानसभा के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री निवास जयपुर में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के नेतृत्व में मुलाकात कर आभार जताया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हीरालाल अग्रवाल, सरपंच भवानीसिंह भटाणा, कृष्णवीरसिंह रोहुआ, जिला प्रवक्ता हर्षुल अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य तखतसिंह देवडा, जिला महासचिव लाखाराम चोधरी, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिमपालसिंह देवल, उपसरपंच मजहर हुसैन, सवाराम चौधरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, समुन्दर सिंह जामठा, पूर्व सरपंच खंगारराम मेघवाल, भैराराम चौधरी, पूर्व सरपंच भूराराम कोली, ललित भाट, दलपत सिंह देवड़ा नागाणी इम्तियाज भाटी, राजेन्द्रसिंह, सुरेश प्रजापत, पूनमचन्द पुरोहित समेत दर्जनों कांग्रेसजनों ने रेवदर मुख्यालय पर कृषि मण्डी, रेवदर-दांतराई-जसवन्तपुरा सडक निर्माण की बजट घोषणा करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का आभार जताया। वहीं जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह सोलंकी, जिला महासचिव दलपतसिंह नागाणी, जिला सचिव दलपतसिंह हडमतिया, उपसरपंच डूंगरसिंह सेरवा, एससी विभाग पूर्व प्रदेश सचिव कानाराम मेघवाल ने अनादरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने के लिए आभार जताया। उधर आबूरोड प्रधान लीलाराम गरासिया, नगर अध्यक्ष अमित जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजेश गहलोत, उप प्रधान ललित सांखला, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष भवनीश बारोट, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, सदस्यता अभियान संयोजक जितेन्द्र मारू, सेवादल अध्यक्ष सुरेन्द्र छाबरा, युवा कांग्रेस महासचिव अजय बंजारा, अब्दूल कयुम, मोहम्मद सरीफ, पार्षद दिनेश मेघवाल, सुनील खोत, हाजी नूर मोहम्मद, सैनी समाज अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, हाजी वजीर पठान, गजेन्द्र काग समेत दर्जनों कांग्रेसजनों ने भी बजट घोषणा में गोमती-झाबुआ नदी पर हाईलेवल पुल निर्माण करने, सियावा बांध परियोजना के लिए वित्तीय घोषणा, तलहटी – आमथला फोरलाईन के लिए बजट घोषणा आदि करने पर मुख्यमंत्री का स्वागत कर आभार जताया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %