रिपोर्टर-लेहरचंद पुरोहित दांतराई

दांतराई। उपखंड के भारती हॉस्पिटल और सोनोग्राफी सेंटर में कार्यरत डॉक्टर एस एस भाटी 24 घंटे सेवाए प्रदान कर मरीजों को राहत प्रदान कर रहे है। बीते शनिवार को पूरे दिन हॉस्पिटल में उत्सव का माहौल था पूरे हॉस्पिटल में मिठाईयां बांटी गई 4 अलग अलग जगहों की अलग अलग गर्भवती महिलाओ की नॉर्मल डिलीवरी करवाकर उनकी अधूरी आस पूरी कर उन्हे आत्मसंतुष्टि प्रदान की, श्रीमती जतुदेवी पत्नी श्री भगाराम चौधरी निवासी भामरा (रेवदर) को पूर्व में 10 लड़किया थी इस बार डॉक्टर एस एस भाटी ने नॉर्मल डिलीवरी करवाई तो पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। परिजनों को ये बात पता चली तो खुशी से झूम उठे सभी ने डॉक्टर एस एस भाटी को दंडवत प्रणाम कर आभार व्यक्त किया इसी तरह श्रीमती मीरा देवी पत्नी श्री रनछोड़ जी चौधरी निवासी सिरोड़ी (सिरोही) के भी पूर्व में 3 लड़किया थी इस बार डॉक्टर एस एस भाटी ने नॉर्मल डिलीवरी करवाया और उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई इसी तरह श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी श्री मानाराम चौधरी निवासी लुनोल (रेवदर) के भी पूर्व में 2 लड़किया थी इस बार डॉक्टर एस एस भाटी ने नॉर्मल डिलीवरी करवाई और उन्हें भी पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। परिजनों ने डॉक्टर एस एस भाटी का आभार व्यक्त किया इसी तरह बेगम नमाजी बानो जनाब सलीम खां निवासी लुनोल (रेवदर) को भी पूर्व में 3 लड़किया थी। इस बार डॉक्टर एस एस भाटी ने नॉर्मल डिलीवरी करवाई और उन्हे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा सभी ने डॉक्टर एस एस भाटी का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि इन चारो गर्भवती महिलाओ का पूरे 9 महीने डॉक्टर एसएस भाटी का ही ट्रीटमेंट चल रहा था।