0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

भारत कोरोना वायरस और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन से जूझ रहा है। हालांकि अब संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। हालांकि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री अभी भी हॉटस्पॉट बना हुआ है। लगातार सेलेब्स के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस शबाना आजमी का भी नाम जुड़ गया है। हाल ही में शबाना ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें कोरोना हो गया। उन्होंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।

शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं। मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है। मेरे संपर्क में आए सभी लोग कोविड जांच करा लें। अभिनेत्री के पोस्ट के बाद फैंस से लेकर सितारे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शबाना की पोस्ट एकता कपूर ने कमेंट में लिखा, ‘गेट वेल सून मैम।’ दिव्या दत्ता ने लिखा कि गेट वेल सून शबाना जी। वहीं बोनी कपूर ने कमेंट किया कि हे भगवान प्लीज जावेद साहेब से दूर रहें।

बता दें शबाना आजमी ने बॉलीवुड के गीतकार, कवि और पटकथा लेखक जावेद अख्तर से निकाह किया है। शबाना, जावेद से दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी हैं और दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं। शबाना आजमी के अलावा काजोल, लता मंगेशकर, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, नोरा फतेही, जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर सहित कई सितारे इस साल कोविड की चपेट में आ चुके हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %