Milk Producing Animals in World : ये तो हम जानते हैं कि हर इंसान के लिए दूध कितना फायदेमंद होता है। शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए सभी दूध पीने की सलाह देते हैं। यही कारण है कि हम रोज गाय या भैंस के दूध का सेवन करते हैं। पूरी दुनिया में अधिकांश लोग गाय या भैंस के दूध का ही सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में सिर्फ गाय या भैंस के ही दूध का सेवन नहीं किया जाता है, बल्कि कुछ और ऐसे जानवर हैं, जिन्हें दुग्ध उत्पादन के लिए पाला जाता है।
दुनिया में सबसे अधिक दूध उत्पादन गाय से
पूरी दुनिया में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए गाय ही पाली जाती है। गाय का दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 2011 में एफएओ का अनुमान है कि दुनियाभर में 85 फीसदी दूध का उत्पादन गायों से होता है। पश्चिमी देशों में भी गाय के दूध का उत्पादन औद्योगिक पैमाने पर किया जाता है। गाय के अलावा दूध उत्पादन में दूसरे नंबर पर भैंस है, जिसके दूध का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है।
गाय और भैंस के अलावा दुनियाभर में बकरी का दूध पीना भी आम है। लेकिन इसके अलावा जल भैंस, भेड़, ऊंटनी, गधी, घोड़ी, हिरणी, मादा याक आदि का दूध भी दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में करीब 2 फीसदी लोग बकरी का दूध पीते हैं, वहीं दुनिया से सबसे महंगा गधी का दूध होता है, जो 5000 से लेकर 10 हजार रुपए प्रति लीटर तक महंगा बिकता है। गधी का दूध औषधीय उपयोग ज्यादा है, इसलिए यह काफी महंगा होता है। भारत में भी गधी का दूध का बड़े स्तर पर कारोबार धीरे-धीरे फैल रहा है और तेजी से इसकी मांग भी बढ़ रही है।
सोमालिया और केन्या में पीते हैं ऊंटनी का दूध
सोमालिया और केन्या जैसे देशों में ऊंट प्रजाति का पालन बड़े स्तर पर होता है। यहां अधिकांश लोग ऊंटनी के दूध का ही इस्तेमाल करते हैं। ऊंट बगैर पानी पिए ही कई दिनों तक जीवित रह सकता है। सोमालिया और केन्या जैसे देशों में चरवाहे केवल ऊंट के दूध के जीवित रहते हैं, जब वे अपने ऊंटों को चरने के लिए दूर-दूर लेकर जाते हैं। एक ऊंट दिन में 5 से 20 लीटर का उत्पादन कर सकते हैं। ऊंट के दूध का स्वाद भी गाय के समान ही होता है।
मंगोलिया में अधिकांश लोग घोड़ी के दूध का सेवन करते हैं। घोड़ी के दूध को कुमिस, या एराग भी कहा जाता है। मंगोलिया में काफी उन्नत किस्म के घोड़ों को पालन होता है। घोड़ी के दूध का सेवन सर्दियों में काफी फायदेमंद होता है। घोड़ी के दूध का सेवन सीधे नहीं किया जाता है, जबकि स्थानीय लोग इसे इसे किण्वित करके दूध तैयार करते हैं। घोड़ी का दूध स्वाद में थोड़ा खट्टा होता है और इसके सेवन से थोड़ा नशा भी होता है।
हिमालयी क्षेत्र में याक के दूध का सेवन
याक हिमालयी क्षेत्र में एक पालतू पशु है, जिससे ऊन, मांस और दूध जैसी कई सुविधाएं प्राप्त होती है। गाय के दूध की तुलना में याक के दूध में वसा और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। कुछ इलाकों में याक के दूध से मक्खन भी तैयार किया जाता है, जिसकी मांग इन दिनों बढ़ रही है। याक सर्दियों की तुलना में गर्मियों के मौसम में अधिक दूध का उत्पादन करते हैं।
स्कैंडिनेविया देशों में हिरण के दूध की मांग
हिरण का दूध बहुत दुर्लभ होता है। हिरण के दूध की मांग विशेष रूप से स्कैंडिनेविया देशों में ज्यादा है। यहां कुछ स्थानों पर बारहसिंगा के दूध का भी इस्तेमाल होता है। गाय के दूध के तुलना में हिरण के दूध में 20 फीसदी वसा ज्यादा होती है। इसका दूध काफी मलाईदार होता है।
जिराफ का दूध भी पीते हैं लोग
जिराफ भी दूध देता है और दुनिया के कई हिस्सों में सेवन सेवन किया जाता है। लेकिन शोध में पता चला है कि जिराफ का दूध बहुत ज्यादा गुणों वाला नहीं होता। इसके बावजूद कई आदिवासी जातियां भी जिराफ के दूध का सेवन करती है।