0
0
Read Time:1 Minute, 5 Second
मशहूर एक्टर्स भाग्यश्री और डीनो मोरिया के हाथों हुआ कलाकार अनीता गोयल के आर्ट शो ‘उड़ान’ का उद्धघाटन। कोरोना काल के बाद लगी यह प्रदर्शनी अनीता गोयल द्वारा रची गई एक ख़ूबसूरत दुनिया का अनूठा द्वार है, जिसे उन्होंने अपनी अद्भुत कलाकारी से सजाया है| जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है, ‘उड़ान’ एक उड़ते हुए परिंदे की याद दिलाता है और आज़ादी का भरपूर एहसास कराते हुए एक निश्चित मकाम तक पहुंचने के लिए उसके प्रण और कोशिशों को रेखांकित करता है| साथ ही, ‘उड़ान’ अनीता के निजी व कलात्मक सफ़र का भी दस्तावेज़ है| आप भी अनीता गोयल की इस प्रदर्शनी में शरीक हो सकते है,यह प्रदर्शनी नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी, वर्ली में 22 नवम्बर तक जारी रहेगी।