0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, कुछ देर पहले ही टीवी चैनल के डिबेट में हुए थे शामिल….

सूत्रों के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी। राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज शाम को उन्हें आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल होना था। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे “आज तक” पर रहूंगा। वे शाम पांच बजे आजतक के डिबेट में शामिल भी हुए थे।

राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है। टीवी डिबेट्स में राजीव त्यागी के साथ नजर आने वाले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे। राजीव त्यागी कुछ देर पहले ही एक टीवी डिबेट में भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम एक टीवी डिबेट के दौरान उन्‍हें हर्ट अटैक आया। ♍♉?

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %