Punjab Election Result 2022 Updates : पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों से साफ हो गया है कि राज्य में अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनना लगभग तय है। रुझानों में साफ दिख रहा है कि कांग्रेस पार्टी को करारी हार मिल रही है। आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 18 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा गठबंधन 5 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं दूसरी ओर अकाली दल 8 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य दलों का अभी खाता भी नहीं खुला है। आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भी हर जिले में मतगणना 8 बजे शुरू हुई थी।

भगवंत मान ने मां से लिया आशीर्वाद, जीत बात कही ये बात

पंजाब में AAP के CM उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मुझ पर निजी टिप्पणी की गई, गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी शब्दावली उन्हें मुबारक हो। उन्हें माफ कर दीजिए लेकिन आगे से सबको पंजाब के पौने 3 करोड़ पंजाबियों की इज्जत करनी पड़ेगी।भगवंत मान ने कहा कि हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था परन्तु आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा। भगवंत मान ने कहा कि बड़े बादल हार गए, सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए। कैप्टन साहब पटियाला से हार गए। सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं। चन्नी साहब दोनों सीटों पर हार गए है।

पंजाब में कुल 117 सीट, बहुमत का आंकड़ा 59

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटों के लिए मतदान हुआ था और यहां सरकार के गठन के लिए 59 सीटों की जरूरत होगी। पंजाब में इस बार बहुकोणीय मुकाबला था। हालांकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है, वहीं दूसरी और कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी भी जीत का दावा कर रही है।

एग्जिट पोल में जताई गई थी ये संभावनाएं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया की एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी। अधिकांश एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकार दिया था और कहा था कि 10 तारीख तक चुनाव परिणाम का इंतजार करें।

अलग-अलग एग्जिट पोल में पंजाब को लेकर ये थी भविष्यवाणी

न्यूज-24 और चाणक्य का एक्जिट पोल

पार्टी- अनुमानित सीटें

आप- 100 सीटें

कांग्रेस- 10 सीटें

शिरोमणि अकाली दल – 06 सीटें

भाजपा- 01 सीट

India Today और Axis My India की एग्जिट पोल

पार्टी- अनुमानित सीटें

CONG – 19-31

BJP व सहयोगी दल – 1-4

AAP – 76-90

SAD+ – 7-11

OTH – 0-2

TV9 Polstrat का एग्जिट पोल

पार्टी- अनुमानित सीटें

कांग्रेस – 24-29

आप – 56-61

अकाली दल प्लस – 22-26

अन्य 0-6

इंडिया न्यूज, जन की बात का एग्जिट पोल

पार्टी- अनुमानित सीटें

आप 60-84

भाजपा 03-07

कांग्रेस 18-31

शिअद 12-19

अन्य 00-03

ABP+C Voter एग्जिट पोल

पार्टी- अनुमानित सीटें

कांग्रेस 32-38

आप 51-61

अकाली दल प्लस 20-26

भाजपा प्लस 26-32

रिपब्लिक इंडिया- पी मार्क का एग्जिट पोल

पार्टी अनुमानित सीटें

आप 62-70

कांग्रेस 23-31

शिअद 16-24

अन्य 01-03

Times Now के एग्जिट पोल में आप को बहुमत का अनुमान

टाइम्स नाऊ-वीटो के एग्जिट पोल में भी दावा किया गया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। एग्जिट पोल में आप को 70 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। कांग्रेस पार्टी को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा गठबंधन को 5 और अन्य को 1 सीट मिल सकती है।